*हायटेक होगी जनगणना 2021: खुद ऑनलाइन भर सकेंगे घर-परिवार का ब्योरा* 

पूरे देश में इस साल शुरू होने वाली जनगणना इस बार हाईटेक होगी। आप चाहें तो घर बैठे अपने मकान और परिवार का ब्योरा ऑनलाइन भर सकेंगे। यह जनगणना महानिदेशालय द्वारा तैयार वेब पोर्टल के जरिये भरा जाएगा। जनगणना में इस बार आपको अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होगा।
गणनाकार आपके घर पर तब तक आता रहेगा और पूछताछ करता रहेगा जब तक आप पोर्टल पर ऑनलाइन सारे सवालों के जवाब दर्ज नहीं कर देते। गणनाकार से वादा करके आप ऑनलाइन ब्योरा दर्ज करने से बच नहीं पाएंगे। जो लोग ऑनलाइन पोर्टल पर खुद ब्योरा दर्ज नहीं करना चाहते वह गणनाकार को सवालों के जवाब देंगे और आपके सामने ही गणनाकार या तो कागज की शीट पर या फिर स्मार्ट मोबाइल के एप पर आपके जवाब दर्ज करेगा। 

*01अप्रैल 2020 से शुरू होगी जनगणना*

वर्ष 2011 की ही तरह इस बार की जनगणना भी दो चरणों में होगी। पहला चरण अगले साल यानि वर्ष 2020 में 01अप्रैल से 30 सितंबर के बीच के डेढ़ महीनों में होगा। यह काम राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों द्वारा उपलब्ध करवाये गए कर्मचारियों से कराया जाएगा। दूसरा चरण 2021 में 09 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होगा। 28 फरवरी की रात बेघरों की गणना होगी।

 *देने होंगे 62 सवालों के जवाब* 

पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना से जुड़े 34 सवाल पूछे जाएंगे जबकि दूसरे चरण में आपके परिवार से जुड़े 28 सवाल पूछे जाएंगे। 2011 की जगणना में पहले चरण में 35 और दूसरे चरण में 29 सवाल पूछे गये थे। 

*सिर्फ़ एससी-एसटी की ही जाति निहाय जनगणना होगी।* 

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति से संबंधित नागरिकों की जाति निहाय जनगणना होगी। *हिन्दू, बौद्ध व सिख धर्म में ही अनुसूचित जाति के लोग हो सकतें हैं। अनुसूचित जनजाति के लोग सभी धर्मों में हो सकते हैं।*  इसलिए अनुसूचित जाति - जनजाति के नागरिकों को धर्म के साथ-साथ जाति भी पूछी जाएगी। *अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों का सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक विकास करने के लिए उनकी कूल संख्या के अनुपात में योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है इसीलिए अनुसूचित जाति-जनजाति के हर एक जाति से जूड़े आंकड़े संकलित किए जाएंगे।*

 *आपका धर्म पूछा जाएगा* 

आप किस धर्म में आस्था रखते हैं इस बाबत सवाल तो पूछा ही जाएगा। बताना होगा कि आप हिन्दू हैं या मुसलमान या सिख या बौद्ध या ईसाई.... आदि।

*थर्ड जेण्डर की भी गणना होगी*

 इस बार की जनगणना के सवालों के कालम में एक और बदलाव यह हुआ है- लिंग के कालम में  'अन्य'  खत्म कर दिया गया है और उसकी जगह 'तृतीय लिंग' यानि थर्ड जेण्डर दर्ज किया गया है। इससे देश में किन्नरों के बाबत भी समुचित आंकड़े मिल सकेंगे। 

भारतीय जनगणना - 2021
               👇
धर्म - बौद्ध( Buddhist)
जाति- चमार,महार,दुसाध,पासी,धोबी.. लिखिए !

अब की बार,
      धर्म बौद्ध लिखेंगे,
              दस करोड़ चमार

1)पहली पीढ़ी में लिखेंगे !
2)दूसरी पीढ़ी में सीखेंगे !
3)तीसरी पीढ़ी सही मायने में बुद्धिस्ट पहचान हासिल कर पाएगी !

अच्युत भोईटे : बी काॅम,एम बी ए
संस्थापक तथा राष्ट्रीय संयोजक
*दि बुद्धिस्ट-शेड्यूल कास्ट मिशन ऑफ इंडिया* 
मो. 09870580728,

Comments