पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, शून्य से 06 साल के बच्चों, 14 से 19 साल के किशोरियों तथा 10 से 49 वर्ष तक महिलाओं में एनिमिया मुक्ति एवं उनके स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित किये जाए-मुख्य सचिव* बच्चों के वजन तथा उनकी लम्बाई आदि की माॅनीटरिंग हेतु आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाये-राजेन्द्र कुमार तिवारी प्रदेश के 8 आकांक्षात्मक जनपदों के 200-200 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसित किया जाये-मुख्य सचिव मनरेगा तथा निर्माण गतिविधियों में कार्यरत महिला श्रमिकों को निर्माण स्थल पर ही आंगनबाड़ी मोबाइल वैन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी सेवायें प्रदान करने का प्रस्ताव अनुमोदित पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण सेवाओं के अभिसरण हेतु 5.3 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत डिजिटल पोर्टल के विकास एवं क्रियान्वयन तथा सुपोषण स्वास्थ्य मेलों के आयोजन हेतु 06 करोड़ 30 लाख के प्रस्ताव भी अनुमोदित |
Comments
Post a Comment