घरगिरी से प्रभावित लोगों की मदद को आगे आये रामपुरा चेयरमैन
रामपुरा(जालौन। अब गरीबों के आशियाने भी पक्के होंगे, क्योंकि उनकी मदद मददद करने के लिए रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह आगे आए हैं। दरअसल हुआ यूंकि पिछले दिनों बारिश होने के कारण जालौन जनपद में आदर्श नगर पंचायत रामपुरा क्षेत्र में कई कच्चे मकान गिर गए थे। इसकी जानकारी जब नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को हुई तो उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने लेखपाल कुवंर सिंह के साथ उन क्षेत्रों को सर्वे कराया जहां कच्चे मकान गिर गए। सर्वे कराने के बाद उन्होंने भरोसा दिया कि जिनके कच्चे मकान गिर गए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत मदद दिलाई जायेगी। साथ ही सरकार की ओर से आर्थिक मदद भी दिलाई जायेगी। वह हमेशा से गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और आगे भी रहेंगे।
Comments
Post a Comment