आश्रय गृह का में जाकर गरीबों के जाने हाल पूंछी परेशानियां

 सदर विधायक के साथ जिलाधिकारी ने सुनी बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्यायें

0 आश्रय गृह का में जाकर गरीबों के जाने हाल पूंछी परेशानियां

 उरई(जालौन)। विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा एवं जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने उरई नगर के मुहल्ला लहरिया पुरवा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। 

 उन्होंने भारी बारिस के चलते नालो में आई बाढ़ से गिरे झोपड़ पट्टी में बसे लोगों से बात की साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए डूडा कालोनी और कांशीराम कालोनी का सत्यापन कराये व उनमें रह रहे अनाधिकृत तरीके से कब्जा करने वालों से खाली कराकर जिन लोगों के मकान बारिश से ढह गए हैं उनको लेखपाल और नगर पालिका कर्मचारी मिलकर बेघर हुए लोगों को उनमें बसाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने  लेखपाल को ठीक से ज़बाब न देने पर कड़ी फटकार लगाई। नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने चिन्हित किए गए परिवारों को राहत सामग्री के 32 पैकेट बंटवाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, उपजिलाधिकारी सदर सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Comments